मुफ़्त · JPG, PNG, HEIC सपोर्ट
फ़ोटो से PDF बनाएँ
मोबाइल से खींची गई फ़ोटो, स्कैन किए पेज या स्क्रीनशॉट को एक साफ़-सुथरी PDF में बदलें। पेजों का क्रम खींचकर बदलें, A4 या फ़ोटो के साइज़ का पेज चुनें और एक क्लिक में डाउनलोड करें। फ़ोटो आपके डिवाइस पर ही रहती हैं।
Read this page in English →कैसे इस्तेमाल करें
- 1
फ़ोटो चुनें
गैलरी या कंप्यूटर से एक साथ कई फ़ोटो चुनें। iPhone की HEIC फ़ोटो भी चलेंगी।
- 2
क्रम सही करें
फ़ोटो को खींचकर या ऊपर/नीचे बटन से सही क्रम में लगाएँ।
- 3
पेज सेटिंग चुनें
A4 या “Fit”, मार्जिन और दिशा (portrait/landscape) चुनें। साइज़ छोटा रखने के लिए कम्प्रेशन चालू रखें।
- 4
PDF डाउनलोड करें
PDF बनाकर डाउनलोड करें और जमा करने से पहले एक बार खोलकर देख लें।
QRScanKaro
Put your PDF behind a QR code
Menus, brochures, price lists: share them with one QR and update the PDF anytime without reprinting.
Try PDF to QR →अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या फ़ोटो किसी वेबसाइट पर अपलोड होती हैं?
नहीं। PDF आपके ब्राउज़र में बनती है और फ़ोटो आपके फ़ोन या कंप्यूटर से बाहर नहीं जातीं।
एक PDF में कितनी फ़ोटो डाल सकते हैं?
कोई तय सीमा नहीं है। बहुत ज़्यादा या बहुत बड़ी फ़ोटो होने पर फ़ोन धीमा हो सकता है, तब कम्प्रेशन चालू रखें या कंप्यूटर इस्तेमाल करें।
असाइनमेंट के लिए कौन-सी सेटिंग सही है?
A4 पेज, छोटा मार्जिन और portrait दिशा ज़्यादातर कॉलेज पोर्टलों के लिए ठीक रहती है। अगर साइज़ सीमा है तो कम्प्रेशन चालू रखें।
PDF का साइज़ बहुत बड़ा आ रहा है, क्या करें?
कम्प्रेशन चालू करें, या बनने के बाद उसे हमारे “PDF कंप्रेस करें” टूल से 200KB–500KB तक छोटा कर लें।
क्या iPhone की HEIC फ़ोटो चलेंगी?
हाँ। HEIC फ़ोटो अपने-आप JPG में बदलकर PDF में जोड़ दी जाती हैं।
और मुफ़्त टूल
Compress PDF
Make a PDF smaller in your browser: pick Low, Medium or High, or a target like 100 KB, 200 KB or 1 MB.
Merge PDF
Combine PDFs and photos into one PDF in the order you want.
Compress Image
Reduce photo size in KB for forms, email and WhatsApp.
Resize Image
Change photo size by pixels, by cm or inches at 300 DPI, or by percentage.